शाहरुख खान की 'जवान' बनी बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज़्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' बॉलीवुड की अब तक की सर्वाधिक ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन भारत में कुल ₹75 करोड़ (हिंदी में ₹65 करोड़, तमिल में ₹5 करोड़, तेलुगू में ₹5 करोड़) की कमाई की है। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में ₹150 करोड़ कमाए हैं।