शाहरुख खान की नई फिल्म 'जवान' में उनके चेहरे पर पट्टी वाला लुक हुआ वायरल
अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' का टीज़र शुक्रवार को रिलीज़ हो गया जिसमें उनके किरदार के चेहरे पर पट्टी बंधी दिख रही है। फिल्म में उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऐटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ होगी।