शाहरुख खान के एनजीओ ने गरीब व वंचित लोगों के लिए 'जवान' की स्पेशल स्क्रीनिंग का किया एलान
अभिनेता शाहरुख खान के एनजीओ मीर फाउंडेशन ने 'जवान' की सफलता पर गरीब व वंचित लोगों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का एलान किया है। वहीं, इससे पहले 'X' पर 'आस्क एसआरके' सेशन के दौरान फैन द्वारा चैरिटी के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"