शाहरुख खान के एनजीओ 'मीर' को मिला एफसीआरए लाइसेंस: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के एनजीओ 'मीर फाउंडेशन' को गृह मंत्रालय ने एफसीआरए (विदेशी योगदान पंजीकरण अधिनियम) लाइसेंस दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह लाइसेंस 5 साल के लिए दिया गया है और अब यह एनजीओ विदेश से भी अनुदान (डोनेशन) प्राप्त कर सकेगा। यह एनजीओ ऐसिड अटैक का शिकार हुई महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करता है।