अभिनेता शाहरुख खान के 2 फैन्स गुरुवार को मुंबई स्थित उनके बंगले 'मन्नत' में दीवार फांदकर घुस गए जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। फैन्स की उम्र 20 और 22 साल है और दोनों ने बताया कि वे शाहरुख से मिलने के लिए गुजरात से आए थे। दोनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।