शाहरुख खान के बेटे आर्यन को क्रूज़ ड्रग्स केस में एनसीबी ने दी क्लीन चिट
एनसीबी ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन और 5 अन्य लोगों को क्लीन चिट दी है। एनसीबी के डीडीजी (ऑपरेशन्स) संजय कुमार सिंह ने कहा, "आर्यन और मोहक के अलावा सभी आरोपियों के पास नार्कोटिक्स था।" बकौल सिंह, "14 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट की विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज की जा रही है।"