शाहरुख खान ने क्रिकेटर मेग लैनिंग को सिखाया अपना आइकॉनिक पोज; वीडियो हुआ वायरल
अभिनेता शाहरुख खान ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग को अपना आइकॉनिक पोज़ सिखाया जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है। शाहरुख ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर और दिल्ली कैपिटल्स की उप-कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स सहित कई अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। शाहरुख शुक्रवार को विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के उद्घाटन समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे।