शाहरुख खान ने पूछा था- शादी कब करेगा, तेरी शादी में नाचने आऊंगा: वायरल वीडियो में रिंकू सिंह
केकेआर के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में लगातार 5 छक्के जड़ने के बाद टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया था। रिंकू ने कहा, "उनका फोन आया था...उन्होंने कहा- 'शादी कब कर रहा है?...तेरी शादी में नाचने आऊंगा'।"