शाहरुख ड्राइवर से गले मिले, एयरपोर्ट सिक्योरिटी के सामने जोड़े हाथ; वायरल हुआ वीडियो
अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह स्पेन के लिए रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर अपने ड्राइवर को अलविदा कहते हुए उससे गले मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर सीआईएसएफ कर्मी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते भी दिखे। कई फैन्स ने उनकी सराहना की है।