शाहरुख ने कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में छुए अमिताभ और जया के पैर, वायरल हुआ वीडियो
28वें कोलकाता इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर गुरुवार को शाहरुख खान ने मंच पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छुए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। उद्घाटन समारोह में रानी मुखर्जी, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा और कुमार सानू जैसी फिल्मी हस्तियों के अलावा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली भी नज़र आए।