शाहरुख ने ‘जवान’ की फीमेल को-स्टार्स की सुरक्षा के लिए होटल तक भेजे थे बॉडीगार्ड्स: प्रियामणि
ऐक्ट्रेस प्रियामणि ने एक साक्षात्कार में ऐक्टर शाहरुख खान की तारीफ करते हुए एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि 'जवान' फिल्म की महिला ऐक्टर्स चेन्नई में निर्देशक अटली की बर्थडे पार्टी से तड़के 3 बजे अपने होटल लौट रही थीं तब शाहरुख ने उनकी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड्स की एक कार उनके पीछे भेजी थी।