शाहरुख ने बिना कुछ सोचे 'ब्रह्मास्त्र' के लिए हामी भर दी थी: रणबीर कपूर

अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया है कि फिल्ममेकर अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो करने को लेकर शाहरुख खान ने कुछ सोचे बिना तुरंत हां कह दिया था। उन्होंने कहा कि वह, अयान और अभिनेत्री आलिया भट्ट शाहरुख के घर उनके साथ फिल्म पर बात करने गए थे। फिल्म में शाहरुख ने वैज्ञानिक 'मोहन भार्गव' का रोल किया है।

Load More