शाहरुख ने महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ का ट्रेलर शेयर कर की तारीफ, ऐक्टर ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता शाहरुख खान ने ऐक्टर महेश बाबू की हाल ही में रिलीज़ हुई तेलुगू फिल्म ‘गुंटूर कारम’ के ट्रेलर को 'X' पर शेयर कर इसकी तारीफ की है। शाहरुख खान ने इसे ऐक्शन व इमोशन से भरपूर 'मास' फिल्म बताया है। वहीं, महेश बाबू ने पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, "आपके सहयोग के लिए धन्यवाद व प्यार।"