शाहरुख ने 'मैं हूं ना' का क्लाइमैक्स सीन बदलवाया था ताकि उन्हें मुझे मारना न पड़े: सुनील
अभिनेता सुनील शेट्टी ने ऐक्टर शाहरुख खान को 'आकर्षक व्यक्तित्व वाला' और 'जेंटलमैन' बताया है। उन्होंने कहा, "मैंने शाहरुख के साथ 'मैं हूं ना' की है। वह अपने को-स्टार को सुपरस्टार की तरह मानते हैं। उन्होंने फिल्म का क्लाइमैक्स सीन बदलवाया था और कहा था 'मैं सुनील शेट्टी को मार नहीं सकता'।" फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था।