शाहरुख ने सरप्राइज़ देते हुए 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों का किया अभिवादन

अभिनेता शाहरुख खान ने शनिवार को सरप्राइज़ देते हुए अपने बंगले 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों का अभिवादन किया। इस दौरान शाहरुख ने अपना सिग्नेचर पोज़ भी किया। शाहरुख के प्रशंसक उनकी फिल्म 'पठान' के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर का जश्न मनाने के लिए 'मन्नत' के बाहर उनके गानों पर फ्लैश मॉब परफॉर्म करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

Load More