ऐक्टर शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया पर उनकी तबीयत को लेकर जानकारी दी है। पूजा ने लिखा है, "शाहरुख पहले से बेहतर हैं। आपके (शाहरुख के फैन्स और शुभचिंतक) प्यार, प्रार्थनाओं और फिक्र के लिए धन्यवाद।" गौरतलब है कि शाहरुख को हीटस्ट्रोक के चलते अहमदाबाद (गुजरात) के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।