शाहरुख विमान खरीदना चाहते हैं, मुझे खुशी है कि उनके पास अब भी 'विश लिस्ट' है: कमल हासन
ऐक्टर कमल हासन ने कहा है, "मुझे यह जानकर अच्छा लगा कि शाहरुख खान के पास अब भी एक 'विश लिस्ट' है।" उन्होंने कहा, "मैंने हाल ही में एक इंटरव्यू देखा था जिसमें शाहरुख ने कहा था कि वह एक प्लेन खरीदना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "पर्सनली मुझे लगता है कि मेरे पास अब कोई ऐसी लिस्ट नहीं है।"