शाहरुख संग 'जवान' में काम करने के बावजूद मन मुताबिक काम नहीं मिला: एजाज़ खान

अभिनेता एजाज़ खान ने 'ईटाइम्स' से कहा है कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम करने के बावजूद उन्हें मन मुताबिक काम नहीं मिला। उन्होंने कहा, "मेरी भूमिका के लिए सभी ने मेरी तारीफ की। लगा था...अब (ऑफर के) कॉल्स आएंगे। कुछ कॉल्स आए हैं।" बकौल एजाज़, उन्हें 'जवान' का ऑफर शूटिंग से एक रात पहले मिला था।

Load More