शाहरुख से पहली बार मिलने पर मैं कुछ बोल नहीं पाया था: सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने स्टैंडअप कॉमेडियन ज़ाकिर खान से बातचीत में बताया है कि 'माय नेम इज़ खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने के दौरान पहली बार अभिनेता शाहरुख खान से मिलने पर वह कुछ बोल नहीं पाए थे। उन्होंने कहा, "शाहरुख बेहद प्यारे हैं।" सिद्धार्थ ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' (2012) से ऐक्टिंग में डेब्यू किया था।