शाहिद अफरीदी चरित्रहीन शख्स हैं, मेरे हिंदू होने के कारण मेरे खिलाफ रची थी साज़िश: कनेरिया
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने दावा किया है कि उनके हिंदू होने के कारण शाहिद अफरीदी ने उनके खिलाफ साज़िश रची थी। कनेरिया ने कहा, "अफरीदी ने मुझे हमेशा नीचा दिखाया...वह नहीं चाहते थे कि मैं टीम में रहूं...वह दूसरे खिलाड़ियों को मेरे खिलाफ भड़काते थे।" कनेरिया ने कहा, "वह (अफरीदी) झूठे व...चरित्रहीन व्यक्ति हैं।"