शाहिद कपूर की बहन सना कपूर ने मयंक पाहवा से की शादी, सामने आईं तस्वीरें

अभिनेता शाहिद कपूर की बहन व अभिनेत्री सना कपूर ने बुधवार को ऐक्टर-असिस्टेंट डायरेक्टर मयंक पाहवा से शादी कर ली जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर सना के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "समय कितनी तेज़ी से बीतता है…छोटी सी बिट्टो अब दुल्हन बन गई है।" सना अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं।

Load More