शाहीन अफरीदी के अपेंडिक्स का हुआ ऑपरेशन, उन्होंने अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर
टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में चोटिल हुए पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी ने अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपने अपेंडिक्स के ऑपरेशन होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "बेहतर महसूस कर रहा हूं...मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा।" फाइनल में अफरीदी ने 2.1 ओवर की गेंदबाज़ी की थी और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था।