शाहीन अफरीदी कोई वसीम अकरम नहीं हैं, उन्हें ज़्यादा चढ़ाने की ज़रूरत नहीं है: रवि शास्त्री
पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारत-पाकिस्तान मैच में कमेंट्री के दौरान कहा कि पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी कोई वसीम अकरम नहीं हैं। उन्होंने कहा, "शाहीन नई गेंद के साथ विकेट ले सकते हैं। वह अच्छे गेंदबाज़ हैं लेकिन उन्हें ज़्यादा चढ़ाने की ज़रूरत नहीं है। जब ठीक-ठाक है तो ठीक-ठाक ही बोलना चाहिए...ज़बरदस्त नहीं बोलना चाहिए।"