शाहीन अफरीदी ने तोड़ा किसी टी20 पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड
नॉटिंघमशर आउटलॉज़ के पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी ने किसी टी20 पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 23-वर्षीय अफरीदी ने बर्मिंघम बेयर्स की पारी के पहले ओवर में 4 विकेट लिए। उन्होंने पहली वैध गेंद पर ऐलेक्स डेविस को आउट किया जिसके बाद उन्होंने दूसरी, पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट झटके।