शाहीन ने वीज़ को रोककर बल्लेबाज़ी के लिए खुद को किया प्रमोट, 15 गेंद में बनाए 44* रन
पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के फाइनल में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने 7वें नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए डेविड वीज़ को रोककर खुद को प्रमोट किया। वायरल हुए वीडियो में शाहीन ड्रेसिंग रूम से उतरते दिखे और वीज़ से कहते दिखे कि वह खुद बल्लेबाज़ी के लिए जाएंगे। मैच में शाहीन ने 15 गेंदों में 44* रन बनाए।