शिंदे और फडणवीस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर महाराष्ट्र में शख्स के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मुंबई में प्रदीप भालेकर नामक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदीप ने एक पत्र ट्वीट कर शिंदे व फडणवीस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके खिलाफ बोलने पर उसे एनकाउंटर की धमकियां मिलती हैं।