शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र विधान परिषद की उप-सभापति गोरहे

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की करीबी मानी जाने वाली विधान परिषद की उप-सभापति नीलम गोरहे शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं। गोरहे 2002 से लेकर अब तक लगातार 4 बार से विधान परिषद की सदस्य हैं। गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) छोड़ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने वाली गोरहे तीसरी एमएलसी हैं।

Load More