शिंदे को नक्सलियों से धमकी के बावजूद, उद्धव ने उन्हें नहीं दी थी सुरक्षा: बागी विधायक
शिवसेना के तीन बागी विधायकों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नक्सलियों की धमकी के बावजूद एकनाथ शिंदे (वर्तमान मुख्यमंत्री) को 'ज़ेड प्लस' सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। वहीं, ठाकरे नीत पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गृह विभाग में राज्यमंत्री रहे सतेज पाटिल ने इन आरोपों का खंडन किया है।