शिक्षक अगर कौशल बेहतर बनाने में विफल होते हैं तो उनका 50% वेतन कटेगा: महाराष्ट्र मंत्री
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से गुरुवार को कहा कि अगर सरकारी शिक्षक अपने कौशल को बेहतर बनाने में विफल रहते हैं तो उनका 50% वेतन काटा जाएगा। उन्होंने कहा, "हमने देखा है कुछ शिक्षक पढ़ा नहीं पाते उनके शिक्षण कौशल खराब हैं। उनके शिक्षण में सुधार के लिए उन्हें 6-माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।"