शिक्षक भर्ती की नई नियमावली में कोई बदलाव नहीं होगा: बिहार के शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि शिक्षक भर्ती की नई नियमावली में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई नियमावली का विरोध किसी भी तरह से बिहार के बेरोज़गारों और शिक्षा के हित में नहीं है। बिहार कैबिनेट ने 10 अप्रैल को 'बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली, 2023' को मंज़ूरी दी थी।