शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में दिए गए प्रश्नों के उत्तर: तस्वीर शेयर कर तेजस्वी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 'X' पर एक तस्वीर शेयर कर बीपीएससी की तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में प्रश्नों के उत्तर दिए जाने का दावा किया है। उन्होंने आगे लिखा, "पेपर लीक कराने वाले नकल माफिया को बचाने के लिए...वरिष्ठ मंत्री प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। मंत्रियों का नाम- बूझो तो जानें?"