शिक्षकों के टॉर्चर के चलते स्कूल में छात्रा के सुसाइड के बाद तमिलनाडु में हुई हिंसा
कल्लाकुरिची (तमिलनाडु) में एक छात्रा द्वारा 2 शिक्षकों पर टॉर्चर का आरोप लगाकर एक स्कूल में सुसाइड करने के बाद रविवार को उस स्कूल में हिंसा भड़क गई। एक वीडियो में प्रदर्शनकारी एक बस को पलटते हुए और अन्य बसों को जलाते दिख रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और कहा कि सभी हिंसक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए जाएंगे।