शिक्षिका ने शराब पिलाकर केरल में छात्र का कथित तौर पर कई बार किया रेप, हुई अरेस्ट
त्रिशूर (केरल) में 16-वर्षीय छात्र के रेप के आरोप में उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली 34-वर्षीय शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया है। काउंसलिंग के दौरान छात्र ने बताया कि शिक्षिका ने शराब पिलाकर कई बार उसका रेप किया था। बकौल पुलिस, आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।