शिखर धवन को पत्नी आयशा द्वारा मानसिक क्रूरता किए जाने के आधार पर मिली तलाक की मंज़ूरी
दिल्ली के फैमिली कोर्ट ने क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी के तलाक को मंज़ूरी दे दी है। अदालत ने माना कि आयशा ने धवन को बेटे ज़ोरावर से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर कर उनके साथ मानसिक क्रूरता की। अदालत ने धवन को उचित अवधि के लिए ज़ोरावर से मिलने का अधिकार भी दिया है।