शिपिंग कंपनी एवरग्रीन ने कर्मचारियों को 52 माह तक के वेतन के बराबर दिया बोनस: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान की शिपिंग कंपनी एवरग्रीन मरीन ने अपने अधिकांश कर्मचारियों को साल के आखिर में 10 से 45 महीने के वेतन के बराबर जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 52 महीने के वेतन के बराबर बोनस दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, एवरग्रीन ने 2021 में अपने कर्मचारियों को 40 महीने के वेतन के बराबर बोनस दिया था।