शिमला में भारी बारिश के बाद ब्रिज की अप्रोच रोड धंसी, सामने आया वीडियो
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में भारी बारिश के बाद कोकूनाला में कोटखाई-हाटकोटी रोड पर एक ब्रिज की अप्रोच रोड धंस गई जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, राज्य में भूस्खलन व अन्य मौसम संबंधी दिक्कतों के चलते कई सड़कें बंद हैं जिनमें एनएच-154, 205 व 3 के कुछ हिस्से शामिल हैं।