शिमला में भीषण भूस्खलन के चलते मंदिर ढहने पर कई लोग दबे, अब तक 9 शव बरामद
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में सोमवार को भारी बारिश के बीच भीषण भूस्खलन के चलते समर हिल का शिव मंदिर ढह गया और कई लोग मलबे में दब गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि अब तक 9 शव बरामद हुए हैं और स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक मलबे से लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।