शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, बठिंडा से लड़ेंगी हरसिमरत कौर
शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, पार्टी ने बठिंडा से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, जालंधर से महेंद्र सिंह केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह ठंडल, फिरोज़पुर से नरदेव सिंह बॉबी और चंडीगढ़ से हरदीप सिंह बुटेरला को टिकट दिया है।