शिल्पा शेट्टी ने मामाअर्थ के आईपीओ से कमाए ₹45 करोड़
'बीक्यू प्राइम' के मुताबिक, मामाअर्थ की शुरुआती निवेशकों में से एक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इसकी पैरेंट कंपनी होनासा कंज़्यूमर के आईपीओ के ऑफर-फॉर-सेल में 13.93 लाख शेयर बेचे हैं। उन्होंने इससे लगभग ₹45.14 करोड़ कमाए हैं और उनके पास अब भी कंपनी के लगभग 2.30 लाख शेयर मौजूद हैं। कंपनी के शेयर 2% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे।