शिव तांडव व भजन गाते हुए बिहार की 4 मुस्लिम बहनों का वीडियो हुआ वायरल
पूर्वी चंपारण (बिहार) की 4 मुस्लिम बहनों के शिव तांडव व भजन गाने का वीडियो सामने आया है। इनमें से एक बहन ने कहा, "शिव तांडव मुझे अच्छा लगा तो मैंने खुद से अभ्यास कर इसे याद किया।" वहीं, पत्रकार द्वारा मुस्लिम होकर हिंदू धर्म के भजन गाने को लेकर सवाल करने पर उन्होंने कहा, "हमें कोई परेशानी नहीं है।"