शिवपुरी टनल में फंसे 114 इंजीनियरों व मज़दूरों को सफलतापूर्वक बचाया गया: उत्तराखंड पुलिस
उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते शिवपुरी टनल में फंसे 114 इंजीनियरों व मज़दूरों को टेहरी गढ़वाल पुलिस ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन टनल का काम कर रही कंपनी के प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने शिवपुरी के चौकी प्रभारी को घटना की सूचना दी थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।