शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा पोस्ट, हुआ वायरल
सीएसके के ऑल-राउंडर शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान ने विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एमएस धोनी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा है जो वायरल हो गया है। अंजुम ने लिखा, "मेरे लिए धोनी मतलब क्रिकेट और क्रिकेट मतलब धोनी है। आज भी धोनी को देखकर मैं उतनी ही उत्साहित हो जाती हूं जैसे टीवी पर मैच देखकर होती थी।"