शिवम दुबे ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में 207 स्थानों की लगाई छलांग
भारतीय ऑल-राउंडर शिवम दुबे बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में 207 स्थानों की छलांग लगाते हुए 58वें नंबर पर पहुंच गए हैं। दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20I सीरीज़ के पहले दो मैचों में क्रमशः 60 और 63 रनों की नाबाद पारियां खेली हैं। वहीं, भारत के सूर्यकुमार यादव टी20I रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।