शिवराज घोषणाओं के मास्टर हैं; जहां नदी न हो, वहां भी पुल बनाने की घोषणा कर देंगे: कमलनाथ
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'घोषणाओं के मास्टर' हैं। कमलनाथ ने नगर निगम चुनावों को लेकर इंदौर में आयोजित एक रैली में कहा," उन्होंने (चौहान) पिछले 18-साल में 20,000 घोषणाएं की हैं...इस मामले में उनसे कोई मुकाबला नहीं कर सकता...वह तो जहां नदी नहीं हो, वहां भी पुल बनाने की घोषणा कर देंगे।"