शिवराज सिंह ने दिवंगत मां को ‘अपशब्द’ कहने वाले शख्स को किया माफ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करणी सेना के आंदोलन में उनकी मां को ‘अपशब्द’ कहने वाले शख्स को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है...लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षों पहले…हो गया था उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया।" उन्होंने कहा, "मेरे मन में...कोई गिला-शिकवा नहीं है।"