शिवसेना एमवीए का हिस्सा पर हमसे कोई परामर्श नहीं किया: मुर्मू को शिवसेना के समर्थन पर थोराट
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना द्वारा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के एलान पर कहा, "संविधान और लोकतंत्र का समर्थन करने वाला हर कोई...यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहा है।" उन्होंने कहा, "नहीं पता कि शिवसेना...मुर्मू का समर्थन क्यों कर रही है।" बकौल थोराट, "शिवसेना एमवीए का हिस्सा है लेकिन...हमसे कोई परामर्श नहीं किया।"