शिवसेना के 16 सांसदों ने उद्धव से राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का समर्थन करने को कहा: कीर्तिकर
शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने बताया है कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा सोमवार को मुंबई में बुलाई गई बैठक में पार्टी के 16 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की बात कही है। बकौल कीर्तिकर, सांसदों ने कहा कि मुर्मू आदिवासी महिला हैं और पार्टी को उन्हें वोट देना चाहिए।