शिवसेना (यूबीटी) के 4 और लोकसभा प्रत्याशी घोषित, पार्टी ने गठबंधन के लिए छोड़ी मुंबई उत्तर सीट

शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपने 4 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसके तहत वैशाली दरेकर को कल्याण, सत्यजीत पाटिल को हातकणंगले, भारती कामडी को पालघर और करण पवार को जलगांव सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई उत्तर सीट को गठबंधन के सहयोगियों के लिए छोड़ा गया है।

Load More