शिवसेना सांसद ने पीएम को पत्र लिखकर नारायण राणे को मंत्रिमंडल से हटाने का आग्रह किया
शिवसेना सांसद विनायक राउत ने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सांसद नारायण राणे को मंत्रिमंडल से हटाने का आग्रह किया है। राउत का यह पत्र राणे के उस बयान के संबंध में है जिसमें उन्होंने आज़ादी के कुल वर्ष भूलने को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कथित तौर पर 'ज़ोर का थप्पड़' लगाने की बात कही थी।