शिवाजी महाराज द्वारा अफज़ल खान को मारने के लिए उपयोग किया गया 'वाघ नख' भारत को लौटाएगा यूके

छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा अफज़ल खान को मारने के लिए इस्तेमाल किए गए 'वाघ नख' (बाघ के पंजे की आकृति वाला हथियार) को ब्रिटेन से वापस भारत लाया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, महाराष्‍ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार इस माह लंदन जाएंगे जहां विक्टोरिया ऐंड अल्बर्ट म्यूज़ियम में रखे वाघ नख को वापस लाने के ल‍िए एक समझौता होगा।

Load More